छग : मुठभेड़ में 4 वर्दीधारी महिला नक्सली ढेर

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक एस.आर.पी. कल्लूरी ने बताया कि पुलिस की संयुक्त पार्टी रविवार को नागलगुंडा की ओर गई हुई थी, जहां पहाड़ी पर पहले से मौजूद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी गोलीबारी की। गोलीबारी में चार महिला नक्सली मारी गईं।

मारी गईं नक्सलियों के शव, 1 नग 303 बोर की राइफल, 2 नग बारह बोर की राइफल बरामद की गईं। इस मुठभेड़ में दरभा एरिया कमेटी के कमांडर आयतु के भी मारे जाने की खबर है।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में यह पहला मौका है, जब एक साथ चार महिला नक्सलियों को मार गिराया गया।

कल्लूरी ने बताया कि दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक सुकमा डी. श्रवण संयुक्त निगरानी कर रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493