कश्मीर में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त किया

जम्मू, 22 नवंबर (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “39 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने संयुक्त अभियान में आज (रविवार) पुंछ जिले के मेंधर में एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया।”

अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से मैगजीन सहित एक पिस्तौल, एक एके-47 की मैगजीन, चार चीनी हथगोले और एक रेडियो सेट बरामद हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493