बंगाल : किशोरी की हत्या, दुष्कर्म का मामला तीसरे दिन दर्ज

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के 24-परगना जिले में 16 साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन दिन बाद दुष्कर्म का आरोप जोड़ा।

किशोरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों और पड़ोसियों के हंगामे के बाद पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज किया।

परिजनों ने पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज न करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात बधित किया।

उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी शिब प्रसाद पात्रा ने सोमवार को कहा, “हमने 24 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया।”

पात्रा ने कहा कि पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी का कहना है कि पीड़िता के परिजनों ने पहले दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत में शोषणा की बात नहीं की थी, इसलिए दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया।

पीड़िता 20 नवंबर को अपने ट्यूशन से घर आते वक्त लापता हो गई थी, जिसके बाद उसका अर्धनग्न शव रात में जल निकाय के पास पाया गया।

इस घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है। इस पर तृणमूल कांग्रेस के नेता ने विपक्ष पर ‘दुष्कर्म पर राजनीति’ करने का आरोप लगाया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लॉकेट चटर्जी ने प्रशासन पर दोषी को बचाने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493