3 दिन के कोहरे के बाद श्रीनगर में पहला विमान उतरा (लीड-1)

श्रीनगर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में कोहरे की वजह से दृश्यता में आई कमी के कारण पिछले लगातार तीन दिनों से उड़ान सेवाएं रद्द होने के बाद गुरुवार को श्रीनगर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहला विमान उतरा।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएएस को बताया, “दृश्यता में सुधार से आज (गुरुवार) दोपहर पहली उड़ान (स्पाइसजेट) सेवा हवाईअड्डे पर उतरी।”

इससे पहले, कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई थी।

श्रीनगर हवाईअड्डा उन्नत उपकरण लैंडिंग प्रणाली (एआईएलएस) से लैस नहीं है, जो विश्व भर के सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों के लिए अनिवार्य है।

राज्य में सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह हवाईअड्डे पर एआईएलएस लगवाने के मुद्दे को केंद्रीय रक्षा एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समक्ष उठाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493