उप्र में तापमान में गिरावट

लखनऊ, 27 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह से ही आंशिक बदली छाई हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट आने का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 12.2 डिग्री, गोरखपुर का 12.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री, गोरखपुर का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493