पटना, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों-गया में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और पूर्णिया में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक दिन पहले सोमवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, गया में 30.3 डिग्री और पूर्णिया में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath