नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने देश में असहिष्णुता के दावों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि सहिष्णुता देश की परंपरा रही है।
असहिष्णुता के मुद्दे पर लोकसभा में दो दिवसीय चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारत सहिष्णु रहा है और भविष्य में भी यह परंपरा बनी रहेगी।
उन्होंने कहा, “लोग बनावटी गोले दाग रहे हैं। हम सहिष्णु थे, सहिष्णु हैं और सहिष्णु रहेंगे। यह हमारी परंपरा है।”
dharmpath.com dharmpath