दिल्ली में बुधवार की सुबह आसमान साफ

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह आसमान साफ रहा। न्यूनतम तापमान यहां सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिनभर आसमान साफ रहेगा।

यहां दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

सुबह आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई, जबकि आद्र्रता 51 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493