विकास चीन में सुधारों की सफलता की कुंजी : मूडीज

मूडीज ने बुधवार को जारी एक रपट में कहा कि चीन में विकास का पुराना मॉडल अब टिकाऊ नहीं है, क्योंकि इससे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मुकाबले कर्ज का अनुपात बढ़ा है, पूंजी की उत्पादकता घटी है और उत्पादक मूल्य घटा है।

मूडीज के प्रबंध निदेशक और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्य क्रेडिट अधिकारी माइकल टेलर ने कहा, “यदि इस अनुपात को टिकाऊ स्तर पर लाना है, तो चीन को ऐसे विकास इंजन की खोज करनी होगी, जो निवेश के लिए कर्ज पर कम निर्भर हो।”

रपट में कहा गया है कि इस संदर्भ में सुधार और संतुलन स्थापित करना जरूरी है, लेकिन इसके लिए एक जटिल और कष्टसाध्य बदलाव की प्रक्रिया से गुजरना होगा और अर्थव्यवस्था को टिकाऊ मार्ग पर रखने के लिए विकास दर को पहले की अपेक्षा घटाना होगा।

उन्होंने सेवा और ई-कॉमर्स का उदाहरण दिया, जिसमें कम पूंजी निवेश की जरूरत होती है और जो विकास का नया इंजन बन सकता है।

मूडीज ने कहा कि आर्थिक संतुलन स्थापित करने के लिए नीतिगत स्तर पर अधिक सहयोग की जरूरत होगी, जिसमें मौद्रिक नीति में और नरमी लाना और वित्तीय प्रोत्साहन शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493