बंगाल : छात्रावास प्रबंधक ने 12 साल के लड़के को बल्ले से पीटा

कोलकाता, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक स्कूल के छात्रावास वार्डन को एक 12 साल के लड़के के सिर पर क्रिकेट के बल्ले से वार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

घटना राजारहाट के उत्तर प्वाइंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 नवंबर को घटी। वहीं जब बच्चे के परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “शिकायत के आधार पर 12 वर्षीय मुहम्मद सहिन मंडल के सिर पर बल्ले से मारा गया। हमने वार्डन देवज्योति दास को गिरफ्तार किया है।”

शिकायतकर्ता के मुताबिक, दास ने सहिन के सिर पर बल्ले से हमला किया, क्योंकि वह कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाया। लड़के के परिजनों का कहना है कि स्कूल ने मामले को रफदफा करने की कोशिश की। स्कूल ने बाद में दास को निलंबित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493