मैं विदेश मंत्री बन गया हूं : केजरीवाल

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के रोज ब रोज के हस्तक्षेप से वह खुद को अशक्त महसूस करने लगे हैं और यही कारण है कि उन्होंने कोई भी मंत्रालय अपने पास नहीं रखा और इन सबसे ऐसा लगता है कि वे विदेश मामलों के मंत्री बन गए हैं।

दिल्ली व केंद्र सरकार के बीच तकरारों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “रोज ब रोज के हस्तक्षेप ने मुझे बुरी तरह से तोड़ दिया है। यह सबसे बड़ी चुनौती है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लिए गए किसी भी अच्छे फैसले को उप राज्यपाल नजीब जंग द्वारा अप्रभावी व अमान्य करार दिया गया।

केजरीवाल ने कहा, “उप राज्यपाल एक हेडमास्टर की तरह हैं। आपको शासन के लिए जगह की जरूरत होती है।”

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली सरकार की राजनीति से निपटता हूं और सभी मंत्री शासन से निपटते हैं। एक राजनीति है, जबकि दूसरा ..मैं इसे वाह्य संबंध करार दूंगा।”

केंद्र को रिपोर्ट करने वाले जंग पर आम आदमी पार्टी (आप) ने काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493