नई दिल्ली, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धुंध रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में सुबह में और शाम में हल्की से सामान्य धुंध देखी जा सकती है।
दिल्ली में दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath