बिहार के अधिकांश हिस्सों में धुंध

पटना, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह धुंध रही। पटना में न्यूनतम तापामन 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न आने और तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में सोमवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

बिहार के अन्य शहरों गया में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और पूर्णिया में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, पूर्णिया में 27.2 डिग्री और भागलपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493