मुल्लापेरियार बांध में जलस्तर बढ़ने से केरल में चिंता

इडुक्की (केरल), 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुल्लापेरियर बांध के आसपास तेज बारिश की वजह से सोमवार को इसका जलस्तर बढ़कर 141.7 फुट तक पहुंच गया। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बांध के लिए निर्धारित अधिकतम जलस्तर 142 फुट से यह मामूली अंतर से ही कम है।

अधिकारियों ने बताया कि 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि तमिलनाडु सरकार बांध के जलस्तर को 142 फुट से ऊपर नहीं ले जा सकती।

शीर्ष अदालत के दिशा निर्देश के मुताबिक जब एक बार जलस्तर 142 फुट को छू जाएगा तो तमिलनाडु सरकार को बांध के गेट खोलने पड़ेंगे ताकि पानी नीचे की तरफ स्थित इडुक्की के बांध में चला जाए।

अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पानी की धारा नीचे जिस तरफ जाती है वहां 129 परिवार रहते हैं।

केरल और तमिलनाडु के बीच इस बांध को लेकर तनातनी बनी रहती है। इसका निर्माण 1886 में महाराजा त्रावणकोर और तत्कालीन ब्रिटिश सरकार के समझौते में हुआ था।

बांध केरल में है लेकिन इसका रखरखाव और संचालन तमिलनाडु के हाथ में है। बांध में दरार पैदा हो चुकी हैं। केरल इस 100 साल से भी अधिक पुराने बांध को बंद करने की मांग उठाता रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493