नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक सांसद एवं लोकसभा उपाध्यक्ष एम.थंबीदुरई ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु में भारी बारिश से आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।
लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद यह मुद्दा उठाते हुए थंबीदुरई ने कहा कि मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तमिलनाडु की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
थंबीदुरई ने कहा, “राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं होने की स्थिति में हमें अधिक मदद भी नहीं मिलेगी।”
तमिलनाडु में बाढ़ से 325 लोगों की मौत हो गई है और हजारों करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
जयललिता ने बुधवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया था। साथ में उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए कुछ योजनाओं की सलाह भी दी थी।
dharmpath.com dharmpath