रांची में रिश्वत मांगने वाले 2 पुलिसकर्मी निलंबित

रांची, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। रांची में दो पुलिस अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ प्रख्या अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज ने रिश्वत मांगने और उन्हें परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि द्रेज की शिकायत पर उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) बी.एन. सिंह और सहायक उप निरीक्षक (असिस्सटेंट सब इंस्पेक्टर) सुरेश ठाकुर को निलंबित कर दिया गया।

द्रेज ने रांची के उपायुक्त को लिखी शिकायत में कहा कि दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनसे कथित तौर पर 500 रुपये की रिश्वत मांगी है और उन्हें परेशान किया।

द्रेज ने 13 दिसम्बर को अपने एक सहकर्मी से निजी काम के लिए मोटरसाइकिल ली थी। उन्होंने मोटरसाइकिल रांची विश्वविद्यालय के परिसर में खड़ी थी, जो बाद में गायब हो गई।

मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत लिखवाने के लिए द्रेज लालपुर पुलिस थाना गए, जहां अधिकारियों ने उनकी शिकायत लिखने से इनकार कर दिया।

बाद में लालपुर पुलिस ने 15 दिसम्बर को सूचना दी कि मोटसाइकिल को उन्होंने चोरों से बचाने के लिए अपने पास रख लिया था।

जब द्रेज ने मोटरसाइकिल वापस मांगी, तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपशब्द कहे और रिश्वत के तौर पर 500 रुपये की मांग की।

द्रेज की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493