आप ने जेटली का इस्तीफा मांगा

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के इस्तीफा की मांग की। आप ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली क्रिकेट बोर्ड की जांच को भटकाने के लिए दिल्ली सचिवालय में छापा मारा। जेटली बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।

आप नेता संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि जब तक जेटली मंत्रिमंडल में रहेंगे, तब तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) पर लगे भष्ट्राचार के आरोपों की जांच नहीं हो सकती।

जेटली डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष हैं, जो राजधानी में क्रिकेट से जुड़े मामलों की देखरेख करती है।

पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकेट संघ के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें जेटली भी शामिल हैं।

संजय ने यहां मीडिया से कहा, “उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में छापे का उद्देश्य दिल्ली सरकार द्वारा डीडीसीए में भ्रष्टाचार की जांच को भटकाना है।

हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल के कार्यालय में छापेमारी से इंकार करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे थे।

संजय सिंह ने यह भी कहा कि आप डीडीसीए में हुई वित्तीय गड़बड़ियों का सार्वजनिक खुलासा करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493