अलकायदा के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सम्भल में अलर्ट

सम्भल, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली और ओडिशा में गिरफ्तार किए गए आतंकवादी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध सदस्यों में से एक उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का मूल निवासी है। इस खबर के बाद जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार किए गए अलकायदा के संदिग्ध सदस्य आसिफ का ताल्लुक सम्भल से होने की खबर के बाद जिले में सतर्कता बढ़ाते हुए बुधवार रात रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले के तमाम कारखानों में मजदूरों की पहचान कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही जिले की खुफिया इकाइयों को सतर्क कर मुख्य स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा होटलों और अतिथि गृहों में रहने वालों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आसिफ (41) को उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया। वह अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप इकाई (एक्यूआईएस) की भर्ती और प्रशिक्षण को संचालित करने वाली शाखा का संस्थापक सदस्य और भारतीय शाखा का प्रमुख है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493