नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) नेता शरद पवार ने नौकरियों में आरक्षण जारी रखने का समर्थन करने के साथ ही कहा है कि आरक्षण को केवल नियुक्ति के स्तर तक ही सीमित रखना चाहिए।
पवार ने हाल ही में जारी अपनी आत्मकथा ‘ऑन माय टर्म्स’ (स्पीकिंग टाइगर) में अपना यह विचार प्रकट किया है।
पवार ने कहा है, “हालांकि मैं नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण को जारी रखने के पूरे पक्ष में हूं, लेकिन साथ ही मुझे लगता है कि इसे केवल नियुक्ति के स्तर तक ही सीमित रखना चाहिए।”
राकांपा नेता ने अपनी किताब में कहा है, “जाति आधारित आरक्षण के जरिए किसी उम्मीदवार को नियुक्त करना सही है, लेकिन जब पदोन्नति देने की बात आती है तो आरक्षण प्रणाली की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा, “सभी पदोन्नतियां सख्ती से केवल योग्यता के आधार पर ही होनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath