उप्र : 3 के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

ग्राम इंगोहटा निवासी बालेंद्र पुत्र फगुनी वाल्मीकि ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने खेत में झाखर लगा रहा था। तभी गांव के ही रामनरेश साहू, विशाल साहू अपने रिश्तेदार मुकेश साहू निवासी देवगांव के साथ खेत से निकलने लगे। मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया।

बचाने आए चचेरे भाई संतोष को भी तीनों ने मारपीट कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दलित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट एवं दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायलों को डाक्टरी जांच के लिए भेजा है।

उधर, आरोपियों का कहना है कि वह शौच करने जा रहे थे, तभी दलितों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया। पुलिस ने रामनरेश की तहरीर पर बालेंद्र एवं संतोष के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493