‘मेक इन इंडिया, डिजिटल भारत से देश में आएगा बदलाव’

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक इन इंडिया और डिजिटल भारत जैसे कार्यक्रम न सिर्फ भारत को अंतर्राष्ट्रीय डिजाइन और विनिर्माण केंद्र में बदल डालेंगे, बल्कि देश के नागरिकों को भी डिजिटल सेवा, ज्ञान और सूचना का लाभ मिलेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कही।

कोहली ने हाल ही में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मेक इन इंडिया और डिजिटल भारत से संबंधित एक सम्मेलन में यह बात कही।

कोहली ने कहा, “ये महात्वाकांक्षी कार्यक्रम हैं और पिछले एक साल की उपलब्धियों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को कार्यान्वित किया जाएगा और उनके कार्यकाल के आखिर तक हम यह समझ पाएंगे कि हमने इसका समुचित लाभ हासिल किया या नहीं।”

उन्होंने कहा, “मेक इन इंडिया देश में सरलता से कंपनी स्थापित करने की सुविधा पैदा करने, रोजगार पैदा करने और विनिर्माण क्षेत्र को सुसंगठित बनाने की सोच का नाम है।”

उन्होंने कहा, “इन पहलों से देश डिजाइन और विनिर्माण का वैश्विक गढ़ बन जाएगा और हर नागरिक को डिजिटल सेवा, ज्ञान तथा सूचना हासिल करने की शक्ति मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493