एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि उन्हें सटीक सूचना दी गई कि सतपुरा माफी गांव के जंगलों में अवैध हथियार फैक्ट्री संचालित है। उन्हीं के निर्देशन में सर्विलांस प्रभारी जुगेंद्र सिंह, एसओजी टीम एवं ढोलना थाना पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को जंगलों में शस्त्र फैक्ट्री का संचालन होते मिला।
पुलिस ने घेराबंदी कर फैक्ट्री संचालक मोहम्मद इस्लाम पुत्र नबाव निवासी मोहल्ला काजी बिलराम को मौके से गिरफ्तार किया।
वहीं इसी स्थान से पुलिस को एक तमंचा, तीन पिस्टल, चार खोखा, दो जिंदा कारतूस, पांच नाल, दो अधबनी नाल, हथौड़ी, छेनी, ब्लेड, रिंच, तीन रॉड, तीन रैती, एक न्याई, लोहे की प्लेट, एक पॉलिथिन कोयला मिला है। आरोपी के खिलाफ ढोलना थाना में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath