ग्राम सूपा निवासी 50 वर्षीय निर्दोष सिंह शराब पीने का आदी था। शराब पीने से मना करने पर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।
रविवार की शाम ज्यादा शराब पीने से उसकी हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath