जेटली के खिलाफ केजरीवाल की ओर से जेठमलानी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर मानहानि के मामले में चर्चित अधिवक्ता राम जेठमलानी केजरीवाल की ओर से बतौर वकील पेश होंगे।

सरकार के एक सूत्र ने सोमवार को कहा, “वह (जेठमलानी) केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में पेश होंगे।”

जेटली ने डीडीसीए में भ्रष्टाचार के लिए उनके ऊपर आरोप लगाने को लेकर सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया और क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये की मांग की।

इस बीच केजरीवाल ने कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी को डराया नहीं जा सकता।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493