रूस, भारत के बीच अटूट दोस्ती : मोदी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार से अपना दो दिवसीय रूस दौरा शुरू होने से पहले कहा कि भारत और रूस के संबंध घनिष्ठ हैं और दोनों देश अटूट मित्रता व सामरिक साझेदारी के जरिये एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

मोदी ने बुधवार को मॉस्को के दो दिवसीय दौरे पर जाने से पहले समाचार एजेंसी तास को दिए साक्षात्कार में यह बता कही।

उन्होंने कहा, “रूस के नागरिकों की भी भारत के साथ एक अटूट मित्रता है। राजनीति से अलग रूस के नागरिकों ने भारत की परंपराओं और संस्कृति में काफी रुचि दिखाई है, जिससे हमारे संबंध और भी मजबूत हुए हैं।”

मोदी ने रूस की यात्रा के प्रति उत्सुकता जताते हुए कहा, “मैं इस बारे में पहले कुछ देरी करने के बारे में सोच रहा था, लेकिन फिर मुझे महसूस हुआ कि मैं एक दोस्त के घर जा रहा हूं और एक दोस्त के घर जाने की बात से आप भावुक हो जाते हैं।”

प्रधानमंत्री के अनुसार, पानी, जमीन और आसमान के जरिए भारत और रूस एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, “रक्षा क्षेत्र के जरिए हम इतने सालों से रूस से जुड़े हुए हैं। इसी तरह मुसीबतों के समय, जब हमें किसी दोस्त की जरूरत रहती है, तो उस वक्त रूस हमारे साथ खड़ा रहता है। हमें रूस की मदद का इंतजार नहीं करना पड़ता।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सैन्य प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा में रूस की ताकत भारत के बाजार, अर्थव्यवस्था और युवा पीढ़ी की मांगों के अनुरूप है। यह हमें अपनी मौजूदा गतिशील साझेदारी को आगे ले जाने का विश्वास दिलाती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493