मृत पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देगी सरकार

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत में घटी गोलीबारी की घटना में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार के लिए दिल्ली सरकार ने बुधवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत परिसर में चार हमलावरों ने एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर इरफान पर गोलीबारी की, जिसमें हेड कांस्टेबल राम कुमार की मौत हो गई।

सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार कांस्टेबल के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देगी।

जब हमलावरों ने इरफान पर गोलीबारी की तो उसके साथ मौजूद हेड कांस्टेबल रामकुमार के सिर और सीने में गोली जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493