चंडीगढ़, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के विभिन्न चचरें में शुक्रवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है।
पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिलों में सैंकड़ों लोगों की भीड़ चर्च की ओर उमड़ी हुई है। इनमें ज्यादातर ईसाई समुदाय के लोग हैं, जो गुरुवार रात क्रिसमस समारोह का हिस्सा बने।
चंडीगढ़ में मुख्य समारोह सेक्टर 19 कैथ्रेडल में आयोजित किया गया। इसके अलावा अन्य चर्चो में भी कई लोग इस त्योहार का जश्न मनाने के लिए पहुंचे।
गृहणी अंजली ने आईएएनएस को बताया, “मैं क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए अपनी बेटी के साथ सेक्टर 19 चर्च गई। सजावट बहुत अच्छी थी। हमने खरीदारी भी की।”
क्रिसमस के मौके पर कई लोगों ने अपने घर को रोशनी से जगमग किया।
चंडीगढ़ में बाजार, होटल, रेस्तरां और अन्य स्थानों पर क्रिसमस के लिए सजावट भी की गई है।
dharmpath.com dharmpath