बिहार में भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

पटना, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 91 वां जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में केक काटे गए और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि अटल जी ने देश को नई दिशा दी। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना के कारण ही आज गांवों से राजधानी की दूरी कम हो गई है जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वाजपेयी ने बहुत कम समय में ही अपने कार्यो और व्यवहार से सभी दलों को प्रभावित किया और लोगों की पहली पसंद बने।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी़ पी़ ठाकुर ने कहा कि अटल जी के कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनी।

वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पांडेय ने वाजपेयी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के सर्वमान्य व सर्वप्रिय नेता हैं। पक्ष हो या विपक्ष संसद से सड़क तक पूरा देश उनके जादुई व्यक्तित्व का कायल रहा है।

इसी तरह भाजपा के जिला कार्यालयों में भी अटल बिहारी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई स्थानों पर निर्धनों और असहाय वर्ग के लोगों के बीच मिठाई और फलों का वितरण किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493