मोदी 3 देशों की यात्रा संपन्न कर दिल्ली पहुंचे

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा संपन्न कर शुक्रवार शाम नई दिल्ली लौट आए। इस बीच उन्होंने अचानक पाकिस्तान का भी दौरा किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “काबुल में नाश्ता, लाहौर में चाय और दिल्ली में रात का भोजन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय कूटनीति में एक अनोखे दिन के बाद स्वदेश लौटे।”

काबुल से नई दिल्ली लौटते समय रास्ते में मोदी ने अचानक लाहौर उतरने का कार्यक्रम बनाया और वहां उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की तथा शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मोदी ने लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर रावलपिंडी में शरीफ के पैतृक आवास में कोई 90 मिनट बिताया।

अधिकारियों और मीडिया रपटों में कहा गया है कि मोदी ने शरीफ को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनकी पोती के शादी समारोह में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत भी की।

मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रूस रवाना हुए थे। वहां उन्होंने वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों ने 16 समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें रक्षा और परमाणु उत्पादन से संबंधित समझौते भी शामिल हैं।

मोदी शुक्रवार तड़के काबुल पहुंचे और उन्होंने अफगानिस्तान के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण भारतीय मदद से हुआ है।

मोदी ने संसद को संबोधित भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493