उप्र : रेलगाड़ी की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत

बस्ती (उत्तर प्रदेश), 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार सुबह शौच करने जा रहे दो किशोरों की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनकटा रेलवे क्रासिंग के पास सुबह सात बजे हुई। बनकटा गांव के निवासी अनूप (15), शिवचरन (16) और मनोज कुमार (17) शनिवार सुबह लगभग सात बजे शौच करने जा रहे थे।

तीनों युवक बनकटा रेलवे क्रासिंग से करीब पांच सौ मीटर दूर बस्ती से गोण्डा की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले अनूप और 11वीं के छात्र शिवचरन की मौत हो गई।

मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर गांव में कोहराम मच गया तो जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मृतकों के पिता मजदूरी का काम करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493