नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद भवन में चपरासी की भूमिका निभा चुके एक बदमाश को पुलिस ने एक डकैत को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा है।
नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद भवन में चपरासी की भूमिका निभा चुके एक बदमाश को पुलिस ने एक डकैत को पुलिस हिरासत से भगाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि ये दोनों उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी को अगवा कर उससे एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की भी योजना बना रहे थे।
पश्चिमी दिल्ली के मुंडका के रहने वाले सोमवीर सिंह (30) को उसके अलीगढ़ के रहने वाले साथी रामगोपाल (30) के साथ शुक्रवार को पश्चिमी दिल्ली के रानी खेड़ा इलाके में रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि लुटेरा और कार चुराने वाला सोमवीर फरवरी में जमानत पर छूटा था। उसने जेल में बंद कुख्यात अपराधियों को कैद से छुड़ाने के लिए अंतर्राज्यीय गिरोह बनाया था।
पुलिस संयुक्त आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने बताया, “बंदी अपराधियों की योजना एक मुजरिम करार दिए जा चुके डकैत यशपाल को छुड़ाने की थी। यशपाल को 2 जनवरी को हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल से दिल्ली की साकेत अदालत में पेशी के लिए लाया जाना है। तभी इसे भगाने की योजना बनाई गई थी।”
उन्होंने बताया कि 2006 में लूट के एक मामले में सोमवीर गिरफ्तार हुआ था। जेल में उसकी मुलाकात यशपाल से हुई थी। तभी से वह उसके संपर्क में था।
यादव ने कहा कि सोमवीर और उसके साथी की योजना आगरा के एक व्यापारी को अगवा कर उससे एक करोड़ की फिरौती वसूलने की थी।
सोमवीर ने पुलिस को बताया कि 2002 में उसने संसद भवन में दिहाड़ी पर चपरासी के रूप में काम किया था।
dharmpath.com dharmpath