रांची, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के पुलिस प्रमुख डी.के.पांडे के समक्ष मंगलवार को दो नक्सलियों ने समर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन पर पांच लाख रुपये और दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
समर्पण करने वालों में स्वयंभू उप-संभागीय कमांडर कुलदीप महतो और स्वयंभू एरिया कमांडर गजेंद्र गंझू शामिल हैं। सरकार ने कुलदीप पर पांच लाख रुपये और गजेंद्र पर दो लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया हुआ था।
गजेंद्र 32 मामलों में और कुलदीप सात मामलों में वांछित था। इनमें पुलिसकर्मियोंकी हत्या और बारूदी सुरंगों का विस्फोट भी शामिल हैं।
समर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पुनर्वासित किया जाएगा और आर्थिक मदद दी जाएगी।
नक्सली झारखंड के 22 में से 18 जिलों में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath