छग : अंतर्राज्यीय हाईटेक बस अड्डे को हरी झंडी

विभागीय अफसरों ने जानकारी दी है कि बजट को वित्तीय वर्ष 2015-16 में शामिल भी कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी की शुरुआत में ही अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा और फरवरी में बस अड्डे का काम भी शुरू हो जाएगा।

प्रदेश के नगरीय प्रशासन विभाग ने सूडा से मिलकर इंटर स्टेट बस अड्डे पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। बस अड्डा बनाने के लिए रकम मिल जाने के बाद लगभग 1 वर्ष की अवधि में काम पूरा कर लिया जाएगा। अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनने के बाद शहर में चलने वाली सिटी बसों और लोकल बसों का परिचालन भी यहीं से किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के यातायात में बड़ा परिवर्तन आएगा। प्रतिदिन औसतन 500 वाहनों का दबाव शहर से कम होने के साथ ही सड़कों पर हादसों का खतरा भी कम होगा।

बिलासपुर, बलौदाबाजार, ओडिशा, अंबिकापुर, कवर्धा और राजनांदगांव की ओर से राजधानी आने वाले यात्रियों को बस अड्डे तक पहुंचने में आसानी होगी। इन्हें लंबी यातायात से नहीं गुजरना पड़ेगा। इन जगहों से आने वाली यात्री बसें रिंग रोड से सीधे इस बस स्टैंड पर पहुंचेंगी। रायपुर से आगे जगदलपुर या गरियाबंद की ओर जाने वाली बसें रिंग रोड से होकर शहर के आउटर से ही इन शहरों के लिए रवाना होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493