भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभााग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में बदलाव दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, इंदौर का 12.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 8.4 डिग्री और जबलपुर का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर का 31 डिग्री, ग्वालियर का 27.2 डिग्री और जबलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath