उप्र : बेटी से छेड़छाड़ में पिता नामजद

जनपद में थाना रक्सा क्षेत्र के ग्राम पुनावली कलां में रहने वाली एक महिला के घर में दो लड़की और एक लड़का है। महिला का पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। इससे तंग आकर वह पिछले महीने अपने मायके चली गई और वहां जाकर मजदूरी करने लगी। सुसराल में पति और बच्चे रहते थे।

महिला ने बताया कि बीते दिनों वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल पुनावली कलां आई। जहां उसकी 13 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें कर परेशान करता है।

महिला ने जब पति से इस बारे में बात की तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। परेशान होकर महिला थाना रक्सा पुलिस के पास पहुंची और लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493