ए.बी. बर्धन का अंतिम संस्कार सोमवार को

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता ए.बी. बर्धन का अंतिम संस्कार सोमवार को निगमबोध घाट पर होगा। उनका निधन यहां शनिवार को हो गया था।

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता ए.बी. बर्धन का अंतिम संस्कार सोमवार को निगमबोध घाट पर होगा। उनका निधन यहां शनिवार को हो गया था।

पार्टी के एक नेता ने रविवार को कहा, “उनका पार्थिव शरीर जी.बी. पंत अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और उन्हें पार्टी मुख्यालय अजय भवन सुबह 10.00 बजे लाया जाएगा और अपराह्न् एक बजे तक वहां रखा जाएगा।”

पिछले महीने सात दिसंबर को बर्धन को लकवा मार गया था, जिसके बाद 92 वर्षीय कम्युनिस्ट नेता को दिल्ली के जी.बी. पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों ने बताया कि वह पिछले दो सप्ताहों से जीवनरक्षक यंत्र पर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493