ट्रक चालक नन्ने खां (40) उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के थाना भौजीपुरा क्षेत्र के मूसानगर का रहने वाला था। नन्ने खां के भाई अलीजान ने बताया कि नन्ने हरिद्वार से ट्रक में हिन्दुस्तान लीवर का माल लादकर हैदराबाद के लिए निकला। ट्रक जब झांसी के रक्सा मार्ग से निकलकर शिवपुरी मार्ग से गुजर रहा था, उसी दौरान खलासी ने उसे लूटने का प्रयास किया।
नन्ने खां ने जब विरोध किया तो खलासी ने उस पर टायर लीवर से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी जेब से नकदी निकालकर भाग गया।
इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और खूनी खलासी को तलाश रही है।
dharmpath.com dharmpath