पठानकोट : आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी

पठानकोट (पंजाब), 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार शाम कहा कि वायुसेना अड्डे में घुसे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

पठानकोट (पंजाब), 3 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार शाम कहा कि वायुसेना अड्डे में घुसे आतंकवादियों के खिलाफ अभियान अभी भी जारी है।

पठानकोट वायुसेना अड्डे के कमान अधिकारी, एयर कमोडोर जे.एस. धमून ने मीडिया से कहा, “अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। घुसपैठियों, आतंकवादियों से वायुसेना अड्डे को पूरी तरह मुक्त किए जाने तक अभियान जारी रहेगा।”

धमून ने कहा, “आज सुबह दो आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही थी। यह अभियान अंतिम चरण में है।”

उन्होंने कहा, “देर रात तलाशी अभियान के दौरान एक समूह की गार्ड वायुसेना कमांडो के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। एक गार्ड शहीद हो गया और एक घायल हो गया। अनुमानत: आतंकवादियों की संख्या चार है और वे वहां से भाग कर अन्य इमारतों की ओर चले गए। भागते समय वे गोलीबारी करते रहे।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादी भागते समय डीएससी (डिफेंस सर्विस कॉर्प्स) के मेस पर गोलीबारी की, जहां सुबह तड़के का नाश्ता तैयार हो रहा था।

धमून ने कहा, “डीएससी का एक जवान आतंकवादियों के पीछे लपका और एक को पकड़ लिया। जवान ने आतंकवादी की ही राइफल से उसे मार गिराया। उसके बाद आतंकवादियों की ओर से दागी गई एक गोली लगने से वह शहीद हो गया।”

एयर कमोडोर धमून ने कहा, “आतंकवादियों को एक इलाके में घेर लिया गया और अभियान पूरी रात और आज सुबह जारी रहा।”

उन्होंने कहा कि सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं, जिसमें एक गार्ड कमांडो, पांच डीएससी से और एक एनएसजी का अधिकारी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493