उप्र : गोंडवाना एक्सप्रेस में शराबी ने की महिला से छेड़छाड़

हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर के लिए ट्रेन नंबर 122182 गोंडवाना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-3 के बर्थ क्रमांक 9 से 12 की है। जिन पर भरतपुर निवासी आर.एन. पाण्डे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। जब ट्रेन दतिया और झांसी के बीच चल रही थी, उसी दौरान मनचले यात्री ने पाण्डे की पत्नी की सीट पर पहुंचकर छेड़खानी शुरू कर दी। वह नशे में था।

महिला ने शोर मचाया। इस पर महिला के पति समेत अन्य यात्रियों ने उस मनचले युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए टीटी से शिकायत की। इस पर कोच टीटी ने उनकी कोई मदद नहीं की। परेशान होकर महिला के पति ने किसी प्रकार झांसी जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ प्लेटफार्म पर पहुंची और ट्रेन आने के बाद मनचले युवक को उतार लिया। इसके बाद महिला के पति ने पकड़े गए युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की।

जिसके आधार पर पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई और उसके खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए मनचले युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राहुल तिवारी बताया। वह जबलपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह नशे की हालत में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493