छग : राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभंकर जारी

रायपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार की रात अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रीय युवा उत्सव के शुभंकर और प्रतीक चिह्न् का विमोचन किया। 20वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इसी महीने की 12 से 16 तारीख तक आयोजित किया जाएगा।

उत्सव का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को होगा। राष्ट्रीय युवा उत्सव के शुभंकर एवं प्रतीक चिह्न् के विमोचन अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भइया लाल राजवाड़े, सचिव दिनेश श्रीवास्तव और आयुक्त अनिल राय उपस्थित थे।

20वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभंकर राजकीय पशु ‘वनभैंसा’ की प्रतीकात्मक आकृति है, जो बस्तर के प्रसिद्ध नृत्य की मुद्रा में है। यह बलशाली तथा देश के युवाओं को सु²ढ़ शारीरिक सौष्ठव का संदेश देता है। इसके नृत्य की मुद्रा उत्सव का आभास करती है। यह राष्ट्रीय उत्सव की थीम ध्लोगो संगी के नाम पर रखा गया है, जिसका अर्थ है ‘दोस्त’ तथा यह अपने नाम के अनुरूप युवाओं के मध्य सौहार्द एवं मैत्री का संदेश देता है।

20वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए निर्धारित थीम ‘कौशल, विकास और सौहार्द के लिए भारतीय युवा’ पर आधारित है। इसमें मशीन का एक महत्वपूर्ण भाग गेयर है, जो ‘स्किल इंडिया’ का परिचायक है और छत्तीस दांते हैं, जो छत्तीसगढ़ के प्रतीक हैं।

तुरही में युवक-युवतियां हैं, जो युवाओं का प्रतीक हैं। युवक एवं युवतियां नृत्य की मुद्रा में हैं। यह देश में उल्लास एवं आनंदमय वातवरण का परिचायक है। नृत्य की मुद्रा आदिम जनजाति क्षेत्र बस्तर के नृत्यशैली में है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493