बंगाल में सड़क दुर्घटना में 5 मरे

कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बुधवार को एक श्मशान की ओर जा रहे एक वाहन के पलटने से उसमें सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना कांडी इलाके की है, जिसमें अन्य 10 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493