नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि मुफ्ती के निधन से राजकीय एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है।
शाह ने एक बयान में कहा, “उनका जाना न केवल जम्मू एवं कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। यह राजनीति में एक बहुत बड़ा खालीपन लेकर आई है, जिसे भरना मुश्किल है।”
उन्होंने मुफ्ती को एक असाधारण नेता, लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक बताया। शाह ने कहा, “उन्होंने हमेशा राज्य के विकास के लिए काम किया।”
dharmpath.com dharmpath