सुलझे हुए राजनेता थे मुफ्ती : रमन सिंह

रायपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने यहां गुरुवार को जारी शोक संदेश में कहा कि सईद सहज, सरल स्वभाव के एक सुलझे हुए राजनेता थे।

उन्होंने कहा कि सईद ने दो बार जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में वहां की जनता की सेवा की और राज्य के विकास के लिए काम किए। तत्कालीन भारत सरकार के पर्यटन और गृहमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी हैं।

डॉ. सिंह ने दिवंगत नेता के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी ओर से तथा छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493