लखनऊ से झांसी आने वाली 11110 इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच डी-4 में बर्थ नंबर 102 पर वायुसेना कर्मी धर्मेद्र कुमार कानपुर से झांसी आ रहा था। ट्रेन जब कानपुर स्टेशन पर खड़ी थी, उसी दौरान चोर उसका पर्स चुरा ले गया। जानकारी होने पर उसने शोर मचाया।
शोर सुनकर ट्रेन में चल रहे स्कॉट मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली, जिसमें पीड़ित यात्री ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए बताया कि चोर उसका पर्स चोरी कर ले गए। पर्स में 5000 रुपये और अन्य सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर झांसी जीआरपी ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath