ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत

गाजियाबाद, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यहां शनिवार को पुलिस के दो सिपाही एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई।

घटना सुबह लगभग 6.30 बजे साइट 4 इंडस्ट्रियल एस्टेट में हुई। दोनों पुलिसकर्मी -श्याम सिंह मलिक और मुकेश तेवतिया- अपनी मोटरसाइकिल से इलाके के गश्त कर रहे थे। तभी पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय निवासियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को यशोदा अस्पताल पहुंचाया, जहां मलिक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तेवतिया को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) अजय पाल ने बताया कि ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर उसे पकड़ लिया और उसे एक पुलिस थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493