आईएस ने संगठन से अलग हुए लड़ाके की हत्या की

दमिश्क, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पूर्वी सीरिया में सक्रिय संगठन के गुट से अलग हुए एक लड़ाके की हत्या कर दी है।

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संस्था, सीरियन ह्यूमनराईट ऑब्जर्वेटरी की रपट के मुताबिक, आईएस सदस्यों ने संगठन से कथित तौर पर अलग हुए लड़ाके का गोलियों से छलनी शव दीर एजोर प्रांत के जाबियां स्थित उसके घर पहुंचाया।

इस अनाम लड़ाके के शव के साथ एक पर्ची थी, जिस पर लिखा हुआ था कि उसने आईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ी और संगठन के वाहन जलाए थे।

संस्था के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने बताया कि पांच महीने पूर्व संगठन से अलग होने के बाद आईएस ने 10 दिन पूर्व उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था।

स्थानीय प्रसारक, अलसुमारिया टीवी की सोमवार की रपट के मुताबिक, अज्ञात स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इराक में भी मोसुल शहर के नजदीक इराकी प्रशासन के साथ मिलीभगत और जासूसी के आरोप में आईएस ने पुलिसकर्मियों और जवानों सहित 80 लोगों की हत्या कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493