अल्जीयर्स, 13 जनवरी (आईएएनएस)। चार दिन के दौरे पर अल्जीरिया आए फिलिस्तीन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) फिलिस्तीनी इलाकों में ‘इजरायल द्वारा किए गए अपराधों’ की जांच कर सकता है।

फिलिस्तीन लिबरेशन आर्गनाइजेशन की कार्यकारी समिति के महासचिव साएब एरेकात ने नेशनल रेडियो से कहा, “हमने फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली कार्रवाई के छह मामले आईसीसी को अभी तक सौंपे हैं। इनमें घरों का ध्वंस, बस्तियों का निर्माण, गिरफ्तारियां, हत्याएं और जातीय सफाया शामिल हैं।”
एरेकात ने कहा, “इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों द्वारा इराक-सीरिया में लोगों का गला काटने के आतंकवाद और इजरायल द्वारा 18 महीने के बच्चे को आग में जला देने के आतंकवाद में कोई फर्क नहीं है।”
एरेकात जुलाई में वेस्ट बैंक में संदिग्ध यहूदी चरमपंथियों द्वारा मारे गए बच्चे अली दवाबशा का जिक्र कर रहे थे। इस बच्चे और इसके माता-पिता की मौत संदिग्ध यहूदी चरमपंथियों द्वारा फेंके गए आग के गोलों से हुई थी।
एरेकात ने कहा कि ‘मौजूदा रूपरेखा में इजरायल के साथ वार्ता का कोई मतलब नहीं है।’ उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वार्ता की प्रक्रिया का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य और अन्य महत्वपूर्ण देश हिस्सा बनें।
dharmpath.com dharmpath