मेसी बालोन डी ऑर के हकदार : हबास

कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी एटलेटिको दे कोलकाता के कोच एंटोनियो लोपेज हबास का मानना है कि अर्जेटीना के करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी सही मायने में फीफा के बालोन डी ऑर पुरस्कार के हकदार हैं।

मेसी ने रविवार को पांचवीं बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। इसकी दौड़ में मेसी ने एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने ब्राजीलियाई स्टार नेमार और रियल मेड्रिड के पुर्तगाली स्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को मात दी।

हबास ने आईएएनएस से कहा, “मेरी नजर में मेसी इस पुरस्कार के सही हकदार हैं।”

हबास ने कोलकाता को आईएसएल में 2014 में खिताबी जीत दिलाई थी।

हबास ने यह भी कहा कि अगले साल हो सकता है कि नेमार यह पुरस्कार हासिल कर लें क्योंकि वह इन दिनों काफी अच्छा खेल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493