इस्लामाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पठानकोट स्थित वायुसेना अड्डे पर आतंकवादी हमले के आरोपी आतंकवादी संगठन, जैश-ए-मुहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को हिरासत में ले लिया गया है।
जियो टीवी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बुधवार को कहा अजहर को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है। मसूद को पाकिस्तानी सेना के साथ करीबी के लिए जाना जाता है।
पाकिस्तान ने पहले कहा था कि पठानकोट हमला मामले में जैश-ए-मुहम्मद के कई कार्यकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संगठन के कार्यालय सील कर दिए गए हैं और जांच जारी है।
dharmpath.com dharmpath