बंगाल : सड़क दुर्घटना में 7 मरे

कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में बुधवार को एक बस के पलट जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हादसा यहां से 130 किलोमीटर दूर पंचखूरी इलाके में उस समय हुआ, जब मिदनापुर की ओर जा रही बस अचानक पलट गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य लोग घायल हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि चूंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493